
माता गुजरी खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों का NCC कैडेट्स के रूप में हुआ चयन
NEWS360BROADCAST
करतारपुर(कुलविंदर धारीवाल) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चलाए जा रहे करतारपुर के माता गुजरी खालसा कॉलेज में डाॅ. हरमनदीप सिंह गिल की देखरेख में एन.सी.सी. कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. कमलजीत सिंह के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स का चयन किया गया। जानकारी देते हुए प्राचार्य डाॅ. हरमनदीप सिंह गिल ने कहा कि पीबीबीएन 21 कपूरथला से नायब सूबेदार नवतेज सिंह और हवलदार जसकरण सिंह के सहयोग से एन.सी.सी. के लिए यह विशेष चयन किया गया है जिसके चलते कॉलेज के विद्यार्थियों की शारीरिक फिटनेस मापने के लिए दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छात्र इस चुनाव में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। मौके पर कॉलेज प्राचार्य डाॅ. हरमनदीप सिंह गिल और समस्त स्टाफ ने चयन टीम को धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।