APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के छात्रों ने पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग में प्राप्त किए श्रेष्ठ स्थान

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के छात्रों ने हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा साबित की है। पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा आयोजित अंतिम परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान हासिल किए। महकश ने 9.25 एसजीपीए अंक प्राप्त कर प्रथम, विनीता नेहरा ने 9.13 एसजीपीए अंक प्राप्त कर द्वितीय, जानवी ने 8.88 एसजीपीए अंक प्राप्त कर चतुर्थ, कल्याणी ने 8.38 एसजीपीए अंक प्राप्त कर पांचवां, गुरप्रीत कौर ने 8 एसजीपीए अंक प्राप्त कर छठा, दिव्यानी ने 7.38 एसजीपीए अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया।

वहीं प्राचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा ने उच्च स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत करते रहें ताकि भविष्य में भी विश्वविद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त कर कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिकाओं मैडम निहारिका और मैडम हरप्रीत द्वारा छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उन्हें इसी तरह छात्रों को प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहने के लिए कहा।

Related posts

PCMSD कॉलेज ने छात्राओं के लिए शैक्षिक और आध्यात्मिक यात्रा का किया आयोजन

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने हेतु सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में लगाया गया Blood Donation Camp

HMV कॉलेज के गणित विभाग ने मनाया Pi Day, विद्यार्थियों को बताया π का महत्व