
टकसाली नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर न्यूज़ ): Stereotypical leaders held hands of BJP : भारतीय जनता पार्टी के जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर केंद्रीय विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टकसाली नेता सुभाष दलहोत्रा की जिला कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं भारतीय अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष थे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा का दामन पकड़ा उनके साथ हृदय राम जोकि कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष हैं उन्होंने भी भाजपा का दामन पकड़ा इन दो बड़े नेताओं के साथ अशोक गुलाटी एवं शिवनारायण ने भी भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने इन नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जालंधर एवं पंजाब में दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है जिसका मुख्य कारण विभिन्न पार्टियों से बड़े नेताओं का पार्टी में शामिल होना है।