
टकसाली कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए,जानिए कौन हैं हेमराज
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (चंडीगढ़ न्यूज़ ):Stereotypical Congressman joins BJP, know who Hemraj is : प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लुधियाना का टकसाली कांग्रेसी परिवार के हेम राज अग्रवाल तथा राशि अग्रवाल अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने इन टकसाली कांग्रेसीयों को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा पार्टी का सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल करवाया। जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि यह नए कांग्रेस के युवा मोर्चा से करीब 35 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं और जनता के बीच अच्छी पैठ रखते हैं। यह जनता की समस्याओं से भली-भांति जानकार हैं।