HMV में हुआ राज्य स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय फर्स्ट ऐड डे का आयोजन - News 360 Broadcast
HMV में हुआ राज्य स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय फर्स्ट ऐड डे का आयोजन

HMV में हुआ राज्य स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय फर्स्ट ऐड डे का आयोजन

Listen to this article

NEWS360BROADCAST

जालंधर:State level International First Aid Day organized in HMV:जालंधर के हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में संस्था की रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ के सहयोग से राज्य स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय फस्ट ऐड दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्या जी ने मुख्यातिथि श्री शिवदुलार सिंह ढिल्लों, रिटायर्ड आईएएस, सेक्रेटरी स्टेट रेड क्रॉस ब्रांच चंडीगढ़, सरदार अमरजीत सिंह, फील्ड आफिसर स्टेट रेड क्रॉस ब्रांच चंडीगढ़, सरदार इन्द्रदेव सिंह मिन्हास, तहसीलदार रिटायर्ड सेक्रेटरी रेड क्रॉस जालंधर एवं श्री कुलविन्दर सिंह कोआर्डिनेटर फस्ट एड ट्रेनिंग, पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ का ग्रीन प्लांटर भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं डीएवी गान से किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में रैड क्रॉस सोसाइटी को आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है एवं फस्ट ऐड के माध्यम से हम मानव जीवन की रक्षा करने में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रशंसनीय कार्यों हेतु उन्होंने उनकी सराहना की। मुख्यातिथि श्री शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने रेडक्रॉस की कार्यविधि सम्बन्धी जानकारी दी एवं इसके साथ जुड़कर मानवता की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से आप अमूल्य जानकारी हासिल कर जीवन की रक्षा कर सकते हैं। सरदार इन्द्रदेव सिंह मिन्हास ने रेडक्रॉस सोसाइटी संबंधी जानकारी दी।

मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा संभाला गया। श्री पवन कुमार इंस्ट्रक्चर के संरक्षण में छात्रा ने फर्स्ट ऐड की व्यावहारिक जानकारी दी। समागम के अंत में प्रोग्राम कोआर्डिनेटर एवं रेडक्रॉस एडवाइजर श्रीमती दीपशिखा ने सबके प्रति आभार प्रस्तुत किया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती दीपशिखा के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रेडक्रॉस इंचार्ज श्रीमती पवन कुमारी व सदस्या डॉ.वंदना ठाकुर तथा मैडम सुनीता जिला ट्रेनिंग अधिकारी रेडक्रॉस जालंधर व श्री पवन कुमार शर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर सेंट जोन एम्बुलैंस भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)