लुधियाना में अग्निशमन सेवाओं के लिए बनी विशेष योजना, जानिए इसकी विशेषता - News 360 Broadcast

लुधियाना में अग्निशमन सेवाओं के लिए बनी विशेष योजना, जानिए इसकी विशेषता

Listen to this article

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (SAMPADAK ): Special plan made for fire services in Ludhiana, know its specialty :स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड के आधुनिक उपकरणों और विकास कार्यों पर लगभग 9.02 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा अग्निशमन और बचाव कार्यों के लिए 50 मीटर से अधिक ऊँचाई वाला हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने के लिए करीब 8.57 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम लुधियाना द्वारा सीवरेज निरीक्षण कैमरे और रूट चेन कटर की खरीद समेत जे.सी.बी मशीनों की मरम्मत और अन्य कार्यों पर करीब 45.26 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने और जान-माल की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे राज्य के लोगों का जीवन बेहतर और आसान बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए पहले ही पंजाब सरकार की वेबसाइट पर ई-टेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन निविदाओं में कोई संशोधन किया जाता है तो इस सम्बन्धी विवरण उपरोक्त वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)