शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी-जहीर, रिसेप्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स ने की शिरकत

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

बॉलीवुड: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते कल अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जानकारी के अनुसार कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की। जिसके बाद मुंबई के दादर में स्थित शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने अपने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। कपल की शादी के फंक्शन्स की खूबसूरत फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें रिसेप्शन लुक में सोनाक्षी लाल साड़ी में और उनके पति जहीर ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिखे। सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाए पति जहीर इकबाल के साथ वेडिंग रिसेप्शन पर पहुंचीं। जहाँ कपल ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

उनकी रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। फंक्शन में रवीना टंडन, अनिल कपूर, रेखा और काजोल सहित कई अन्य कलाकार कपल को बधाई देने आए। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद 23 जून की रात ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन हुआ। जिससे पहले 23 जून को एक्ट्रेस के घर पर पहले सगाई और फिर रजिस्टर्ड मैरिज हुई। इसके बाद जहीर ने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा और सास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बाद में वो परिवार के साथ रिसेप्शन के लिए रवाना हो गए।

Related posts

बॉलीवुड कपल दीपिका-रणवीर बने पेरेंट्स, घर आई नन्ही परी

फेमस कोरियोग्राफर फराह खान की मां का हुआ निधन

Diljit Dosanjh के फैंस के लिए GOOD NEWS, लॉन्च हुआ “Sardar ji 3” फिल्म का पोस्टर