मणिपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की कुकी समुदाय के 3 लोगों की हत्या - News 360 Broadcast
मणिपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की कुकी समुदाय के 3 लोगों की हत्या

मणिपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की कुकी समुदाय के 3 लोगों की हत्या

Listen to this article

NEWS360BROADCAST

मणिपुर:Some unknown people shot dead 3 people of Kuki community in Manipur:मणिपुर के कांगपोकपी जिले में आज सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें कुकी समुदाय के 3 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी कुछ अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:20 पर कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक यहां गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि यह हमलावर एक वाहन में आए और उन्होंने इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में स्थित इरेंग और करम इलाकों के बीच ग्रामीणों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि यह गांव पहाड़ों में स्थित हैं और यहां आदिवासी लोगों का प्रभुत्व है। मणिपुर में पिछले कई महीनों से बहुसंख्यक मेइती और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं, जिसमें अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)