रंगड़ों के काटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (हिमाचल न्यूज़ ): Six people seriously injured due to snake bites : बंगाना के डोहक गांव में रंगड़ों के काटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लकड़ी लेकर जाने के दौरान चालक द्वारा ट्रैक्टर को मोड़ते समय वह एक पेड़ से टकरा गया जिस पर रंगड़ों का छत्ता था। हलचल होने पर रंगड़ों ने मजदूरों को काट लिया। इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल व्यक्तियों में 70 वर्षीय गोपाल शर्मा, 50 वर्षीय काडू राम, 14 वर्षीय कुबेर कालिया, निखिल, अभी जस्सल सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। तीन लोगों को गंभीर अवस्था में उनके स्वजन ने सिविल अस्पताल बंगाणा में दाखिल करवाया है। इन तीनों लोगों को 10 से अधिक रंगड़ों ने काटा था। इनकी हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सक चेतन ने कहा कि गंभीर हालत में गोपाल शर्मा को जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। गोपाल शर्मा को करीब 30 रंगड़ों ने काटा था।