
मोहाली में लगेगी शहीद भगत सिंह की 5डी प्रतिमा
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): Shaheed Bhagat Singh’s 5D statue will be installed in Mohali : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की अति-आधुनिक 5डी प्रतिमा लगाने के काम में तेज़ी लाने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने उस प्रस्तावित जगह का भी जायज़ा लिया, जहाँ यह अति-आधुनिक प्रतिमा लगाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को यह बात सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि यह काम तय समय में मुकम्मल करना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह प्रतिमा नौजवान पीढिय़ों को देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस प्रतिमा के द्वारा राज्य सरकार द्वारा इस धरती के महान सपूत को उचित श्रद्धाँजलि दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की विचारधारा देश को पेश सभी समस्याओं का समाधान है। भगवंत मान ने कहा कि इस हवाई अड्डे से देश और विदेशों में सफऱ करने वाले पंजाब के नौजवानों को शहीद की महान विरासत के बारे में जागरूक करने में यह प्रतिमा अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ-साथ यह प्रतिमा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के यात्रियों को भी इस नौजवान राष्ट्रीय नायक द्वारा दिए गए महान बलिदान के बारे में याद करवाएगा।