सेंट सोल्जर ग्रुप की स्कूल शाखाओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छात्रों का किया जोरदार स्वागत

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्टूडेंट्स का धूमधाम से स्वागत किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल में वापस आने पर छात्रों के स्कूल के सफर में सक्रियता और ताजगी आती है। छात्रों के मुस्कुराते चेहरे और उनकी गर्मियों की रोमांचक घटनाओं को सुनने के लिए शिक्षक भी उत्साहित थे। स्कूल ने नन्हे-मुन्नों के लिए स्वागत गतिविधियों का आयोजन किया।

वहीं छात्र इस गतिविधि का खूब आनंद ले रहे थे। उन्होंने पेड़ों की खाली शाखाओं को अपने नन्हे हाथों से रंगकर पूरा किया। उन्होंने अपने रंगे हुए हाथों को दिखाकर और अलग-अलग पोज़ देकर अपनी खुशी का इजहार किया। वे छुट्टियों के बाद स्कूल में अपने पहले दिन का खूब आनंद उठा रहे थे। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों का हार्दिक स्वागत किया।

Related posts

HMV में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स और फ्यूचर टेक्नोलॉजीज पर प्रेरक कार्यशाला

HMV में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित

HMV में Swami Shraddhanand की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई