संस्कृति केएमवी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: संस्कृति केएमवी स्कूल के विद्यार्थियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देश भक्ति के लिए प्रेरित करते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर देशभक्त वीरों की गाथा द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की गई। विद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों करवा राष्ट्र को श्रेष्ठ एवं महान बनाने का महत्व एवं ज्ञान प्रदान करते हुए देश भक्त होने का अर्थ समझाया। विद्यालय द्वारा करवाई गई सभी गतिविधियाँ भारतीय संस्कृति की हस्तकला का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रही थीं। यह गतिविधियों को सही मायनों में हमारे भारतीय सीमा सुरक्षा सैनिकों को सलामी है जोकि राष्ट्रीय सीमा पर तैनात रहते हुए अपनी आखरी साँस तक हमें सुरक्षित रखते हैं।

विद्यालय प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने भारतीय राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अति आभार प्रकट किया एवं बच्चों के उत्साह और कार्य को सराहा। बाल विद्यार्थियों ने स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा एवं अध्यापकों को भी स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कार्य अध्यापकों एवं प्रधानाचार्या की प्रेरणा द्वारा ही संभव हो पाया है जिन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पित पर्व और उसकी महत्ता का विशेष ध्यान रखने की भावना को बच्चों के मन में सुदृढ़ किया।

इसी उपलक्ष्य पर संस्कृति केएमवी स्कूल के विद्यार्थियों से फेस स्टीकर,आई मास्क, वॉल हैंगिंग बुकमार्क,ग्रीटिंग कार्ड, ट्राई कलर फैन सुसज्जित देश भक्ति नारा,वॉल हैंगिंग हुमन चैन पैट्रियोटिक मॉन्यूमेंट्स, आजादी से पूर्व और बाद के भारत की तुलना, फ्रीडम फाइटर के स्केचेस,माय इंडिया हुमन चैन बनवाने की विभिन्न रचनात्मक क्रियाएँ करवाई गईं। विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। साथ ही साथ विद्यार्थियों को विशेष रूप से कहा गया कि वह अपने घर-परिवार के साथ राष्ट्रीय पर्व का आनंद टीवी पर आयोजित लाल किला ध्वजारोहण प्रसारण देखते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाएँ।

Related posts

KMV ने 70 मिनट में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

पंजाबी साहित्य सभा DAV कॉलेज ने किया साहित्यिक समागम का आयोजन

PCM SD कॉलेज के बी.वॉक कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने GNDU में पाया शीर्ष स्थान