जालंधर में बेखौफ हुए लुटेरे, देर रात बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया निशाना, 1 की दर्दनाक मौ*त

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: महानगर में आये दिन लूट और चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इस कड़ी में बीती देर एक मामला जालंधर मकसूदां से सामने आया है जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति को बाइक सवार लुटेरों ने लिद्दड़ा गांव के पास घेर लिया और उनको लूटने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पति पत्नी सड़क पर गिर गए और दोनों को गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड बैंक कर्मी अपनी पत्नी सहित करतारपुर में माता वैष्णो देवी मंदिर से माथा टेकर फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने घर वापिस आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार दंपत्ति को रास्ते में 2 अज्ञात बाइक सवारों ने लिद्दड़ा गांव के पास लूटने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उक्त लुटेरों ने महिला से पर्स छीनने की कोशिश की तो दम्पत्ति जमीन पर गिर गया। इस दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगी और वहीं महिला को भी काफी चोटें लगी।

वहीं घटना की सूचना तुरंत मकसूदां पुलिस को दी, जिसके बाद दम्पत्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज दौरान आज सुबह व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक सेठी निवासी फ्रैंड्स कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक अशोक सेठी के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

HMV की बी.डिज़ाइन मल्टीमीडिया Sem-4 की छात्रा यूनिवर्सिटी में आई प्रथम

KMV की NCC कैडेट्स ने कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप में किया शानदार प्रदर्शन

फाजिल्का से बड़ी खबर: पड़ोसी देश ने फिर की नापाक हरकत