
चंदन नगर अंडर ब्रिज के किनारे और रोड धंसी
जालंधर: दो दिन हुई बरसात के कारण चंदन नगर अंडरब्रिज पूरी तरह से रिसाव कर रहा था। किनारे तक धंस गए और अब रोड पर भी गहरा गड्डा हो गया है। जिसको स्थानीय लोगों ने किसी तरह के साइड से कवर करवाया। पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि कांग्रेसियों के कारण ही फ्लाईओवर बैठ रहा है। जगह जगह पर गड्डे हुए हैं। करीब दो साल पहले ब्रिज पर कांग्रेस ने पानी की निकासी के लिए होल करवाए थे। जिसके बाद रोड का पानी इन होल के अंदर और फिर ब्रिज की दीवारों में जाने लगा। अब फ्लाईओवर की रोड और किनारे बैठने शुरु हो गए हैं। किसी न किसी दिन पूरी रोड ही बैठ जाएगी। जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस होगी।
भाजपा सरकार के समय जो पंप लगाया गया है जो सेंसर के साथ चालू होता है। उसकी भी अब देख रेख नहीं हो रही है। इलाके के लोगों ने कहा कि कभी इस अंडरब्रिज में पानी नहीं भरा। लेकिन दो दिन बरसात का पानी इतना ज्यादा हो गया है कि वाहन निकल ही नहीं सकते थे। फाटक से निजात दिलाने के लिए ही अंडरब्रिज तैयार किया गया था। अगर ऐसी ही हालत होती रही तो ब्रिज की दीवारें और सड़कें गिरनी शुरु हो जाएगी।