रेड रिबन‌ क्लब‌ ने DAV में ‘नारी‌ सशक्तीकरण’ पर आयोजित किया एक लेक्चर - News 360 Broadcast
रेड रिबन‌ क्लब‌ ने DAV में ‘नारी‌ सशक्तीकरण’ पर आयोजित किया एक लेक्चर

रेड रिबन‌ क्लब‌ ने DAV में ‘नारी‌ सशक्तीकरण’ पर आयोजित किया एक लेक्चर

Listen to this article

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट(जालंधर)Red Ribbon Club organized a lecture on ‘Women Empowerment’ at DAV: जालंधर के डी.ए.वी. कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई और‌ रेड रिबन‌ क्लब‌ की ओर से नारी‌ शक्ति‌ और सशक्तीकरण विषय पर लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के‌ रूप प्राचार्य डॉ राजेश कुमार‌ विशेष रूप से‌ उपस्थित हुए।

कोर्डिनेटर प्रो. एस. के. मिड्डा‌ ने प्राचार्य‌ का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर‌ स्वागत किया और इस दिन‌ के‌ महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाएं प्रत्येक‌ क्षेत्र में स्थापित है और‌ उन्हें पुरुषों से‌ किसी भी तरह कम नहीं आंका जा सकता। महिला वर्ग को पुरुषों के साथ समानता न‌ कर‌ सकने‌ वाली सोच को त्याग कर विद्या प्राप्त‌ करके समाज में प्रतिष्ठित पद‌ पर‌ आसीन होकर एक सभ्य समाज के‌ निर्माण में अपना योगदान देने के‌ लिए यत्न‌ करना चाहिए।

प्राचार्य ने कहा कि नारी‌ प्राचीनकाल‌ से ही अनुसूया, सावित्री आदि के‌ रूप में हमारे‌ लिए आदर्श रही है, वर्तमान में भी नारी त्याग और तपस्या‌ की साक्षात्‌ मूर्ति है,जो‌ मां,बहन,पत्नी आदि‌ के‌ रूप में परिवार‌ और समाज में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज‌ के‌ समय में नारी के साथ किसी‌ तरह का भेद-भाव‌ स्वीकार्य नहीं है। वर्तमान समय में बहुत सारी योजनाएं महिलाओं की सुरक्षा और भलाई के‌ लिए तैयार‌ की गई हैं, बहुत सारी संस्थाएं इस दिशा में काम कर रही हैं, परन्तु सफलता तभी प्राप्त होगी जब नारी अपने‌ कर्तव्य और अधिकार के‌ प्रति‌ जागरूक होने‌ की प्राथमिकता दिखाएगी।

संस्कार से युक्त और‌ अपने‌ कर्तव्य को बखूबी निभाने‌ वाली नारी पर परिवार और‌ देश‌ को गर्व होता है। इस अवसर‌ पर‌ बी‌.कॉम की छात्रा निशा ने नारी की वर्तमान‌ दशा पर‌ अपने विचार‌ रखें। मंच संचालन‌ की भूमिका डॉ प्रदीप कौर‌ की ओर से निभाई गई। इस कार्यक्रम में डॉ अशोक खुराना, डॉ गुरजीत और‌ प्रो.गगन मदान‌, प्रो.मनदीप, प्रो.पवनदीप विशेष रूप से‌ उपस्थित रहे। अन्त‌‌ में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक ने‌ धन्यवाद ज्ञापित किया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)