लड़के को लेकर दो लड़कियों में झगड़ा ?? - News 360 Broadcast
लड़के को लेकर दो लड़कियों में झगड़ा ??

लड़के को लेकर दो लड़कियों में झगड़ा ??

Listen to this article

SATPAUL SHARMA

खबर महाराष्ट्र से जुडी हुई है जहाँ पर 17 साल के एक लड़के को लेकर दो लड़कियों के बीच झगड़ा हो गया, पुलिस ने यह जानकारी दी,
एक अधिकारी ने बताया, कि घटना बुधवार सुबह पैठण में भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर हुई।

अधिकारी ने बताया, कि लड़कियों में से एक लड़की, लड़के के साथ बस स्टैंड पर पहुंची और जब दूसरी लड़की को इस बारे में पता चला तो वह भी मौके पर बस स्टैंड पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया, कि पहले तो लड़कियों की बीच बहस हो रही थी, देखते ही देखते बहस झगड़े में बदल गई, लड़कियां आपस में लड़ती रही और लड़का लड़ाई के दौरान मौका देखकर, मौके से भागने में सफल रहा।

अधिकारी ने बताया कि जब लड़कियां नहीं मानी तो लड़कियों को अंततः एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया और वहां पर उनकी काउंसलिंग करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)