जायदाद की रजिस्ट्री से पंजाब सरकार ने 2525 करोड़ रुपए अर्जित किए - News 360 Broadcast

जायदाद की रजिस्ट्री से पंजाब सरकार ने 2525 करोड़ रुपए अर्जित किए

Listen to this article

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): Punjab government earned Rs 2525 crore from property registry : पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया है कि ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार के खज़ाने में इस साल अप्रैल से नवंबर महीने तक पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत ज़्यादा पैसा आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी के परिणामस्वरूप राज्य की आय में लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ़ नवंबर महीने में ही पिछले साल के मुकाबले 44 प्रतिशत ज़्यादा आय हुई है। राजस्व मंत्री ने बताया कि स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अधीन एक अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 तक खज़ाने में 2525.72 करोड़ रुपए की आय आई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा यह आय 21 प्रतिशत ज़्यादा बनती है। साल 2021 में इन आठ महीनों के समय के दौरान यह आय 2088.60 करोड़ रुपए थी। जिम्पा ने बताया कि सिर्फ़ नवंबर महीने में ही पिछले साल के मुकाबले 44 प्रतिशत ज़्यादा आय दर्ज की गई है। नवंबर 2022 में 376.78 करोड़ रुपए की आय स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अधीन आई है जबकि नवंबर 2021 में यह 260.87 करोड़ रुपए थी। उन्होंने कहा कि रजिस्टरियां करवाते समय पर लोगों को कोई परेशानी न आए इस सम्बन्धी राजस्व विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश जारी किये जाते रहते हैं और वह स्वयं भी दफ्तरों का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से जारी हिदायतों के सम्मुख राजस्व विभाग में सारा कामकाज नियमों अनुसार और सभ्यक ढंग से किया जा रहा है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)