
Proud moment : ऑस्कर में प्रेसेंटर के तौर पर नजर आएंगी दीपिका
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (मुंबई) Proud moment: Deepika will be seen as a presenter at Oscars: इस बार ऑस्कर अवार्ड्स का आगाज मार्च के महीने में होने जा रहा है । और यह जानकर भारत के लोगों को बहुत प्राउड होगा की 95वें ऑस्कर अवार्ड को प्रेसेंट करने का ऑनर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण को मिला है, यह खबर जानकर दीपिका के फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें की 12 मार्च को ऑस्कर अवार्ड्स शो शुरू होने जा रहा है। यह शो अमेरिका में हो रहा है जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से वहां चल रही हैं। दीपिका ने यह जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ साझा की है, उनका कहना है की वे इस अवार्ड शो में प्रेसेंटर के तोर पर नजर आएंगी। जिसमे उनके साथ अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस यह शो होस्ट करेंगी।
दीपिका ने पोस्ट में यह भी कहा है की उनके इलावा कई हॉलीवुड की हस्तियां हैं जो इस अवार्ड शो में प्रेसेंटर के तौर पर आपको नजर आएंगी। 12 मार्च को ओवेशन हॉलीवुड में डॉल्बी थिएटर से इस ऑस्कर अवार्ड शो का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, क्योंकि डॉल्बी थिएटर में इसका आयोजन होने जा रहा है।