BREAKING : कल बंद रहेगा फगवाड़ा हाईवे, किसान देने जा रहे धरना
जालंधर : भारतीय किसान यूनियन दोआबा की तरफ से कल फगवाड़ा में शूगर मिल चौक के दोनो तरफ के हाईवे पर अनिश्चितकाॅलीन के लिए धरना दिया जा रहा है। जिस कारण जालंधर लुधियाना हाईवे पूरी तरह से बंद रहेगा। इस धरने में संयुक्त किसान मोर्चे की 31 जत्थेबंदियों का समर्थन किया गया है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी आला अधिकारियों को इस धरने पर ड्यूटी देने के आदेश जारी किए हैं। कल अगर धरना प्रदर्शन होता है तो आवाजाई पूरी तरह से ठप्प रहेगी। जालंधर से लुधियाना, दिल्ली जाने वाले लोगों को जालंधर से होशियारपुर रोड का इस्तेमाल करना पड़ेगा। होशियापुर से होते हुए वाहन चालक लुधियाना जा सकते हैं।