
ROAD ACCIDENT : हिमाचल में ROAD ACCIDENT से नवदंपति की मौके पर मौत
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट : (BIG ROAD ACCIDENT IN HIMACHAL) कहते है कि जो लिखा गया वो अटल है ऐसा ही हुआ एक नवविवाहित दंपति के साथ। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से एक नवविवाहित दंपति हनीमून पर मनाली आया हुआ था एक सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।
दंपति उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। हिमाचल के कुल्लू – मनाली में हनीमून पर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार मनाली राजमार्ग पर 17 मील के पास उनकी गाडी एक ट्रक से टकरा जाने से नव दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज़ करआगे की कारबाई शुरू कर दी है।
टक्कर इतनी जोर की हुई कि थार पूरी तरह क्षगिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान रोहित कौशिक पुत्र आनंद कौशिक उम्र 23 वर्ष व मानसी पत्नी रोहित उम्र 23 वर्ष काकरी, तहसील तालबेहट, जिला ललितपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक एचपी 64 बी 6667 और थार वाहन यूपी 94ए 6068 के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
मृतकों के घर वालों से संपर्क कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।