कोहरे और शीतलहर से हुआ नए वर्ष का स्वागत
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): New year was welcomed by fog and cold wave : पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों से घने से बहुत घने कोहरे की सूचना मिली है। हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे के हालात देखे गए। पंजाब में अलग-अलग जगहों से गंभीर शीत लहर की स्थिति की सूचना है।
हरियाणा में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार और सिरसा में सेल्सियस था पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 01.6 डिग्री रिकॉर्ड कििया है।
मौसम पूर्वानुमान:
अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहेगी। अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा और छिटपुट स्थानों पर शीत लहर की स्थिति पैदा होगी। पंजाब राज्य में कोहरे के चलते हैं विजिबिलिटी बहुत कम गई।