
KMV द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (एजुकेशन न्यूज़ ,जालंधर ): National Youth Day celebrated by KMV : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था , कन्या महाविद्यालय,जालंधर के द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। विद्यालय के पॉलीटिकल साइंस विभाग, एन.एस.एस. विभाग तथा स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के संयुक्त प्रयास के अंतर्गत एक विशेष प्रोग्राम आयोजित करवाया गया। स्वामी विवेकानंद जी के जीवन फलसफे तथा भारत को विश्व स्तरीय पहचान दिलवाने में उनके योगदान से युवा पीढ़ी को अवगत करवाने के मकसद के साथ आयोजित इस विशेष प्रोग्राम के अंतर्गत छात्राओं ने पोस्टर्स बनाकर अपने विचारों को बाखूबी प्रकट किया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए स्वामी विवेकानंद को युवा वर्ग का आदर्श माना। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का जीवन जीने का ढंग तथा उनकी विचारधारा युवा पीढ़ी के लिए उत्साह और मार्गदर्शन का एक उत्तम स्रोत है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है। शिक्षा लोगों को सशक्त करने का एक मौलिक स्रोत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा यह लाज़मी तौर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वह वोटर के रूप रजिस्टर हुए हैं तथा कॉलेज व्यापक स्तर पर 36 जालंधर उत्तर के साथ मिलकर सवीप से संबंधित गतिविधियों में शामिल है। अंत में उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, श्रीमती आशिमा साहनी, डॉ. सोनिक भाटिया, श्रीमती आनंद प्रभा तथा डॉ. इकबाल सिंह द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।