संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का हुआ निधन, 55 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (मुंबई/मनोरंजन)

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुःखभरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार संगीत जगत के दिग्गज संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का बीते दिन निधन हो गया है। काफी समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे राशिद खान बीते कल 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में आखरी सांस ली है। बता दें कि संगीतकार रशीद खान अपनी बीमारी के कारण अस्पताल में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही थे।

बताया जा रहा है कि राशिद खान कल दोपहर करीब 3:45 पर इस गंभीर बीमारी से लड़ते हुए अपनी जिंदगी की जंग हर गए। उनके निधन की खबर मीडिया में आने से उनके फैंस और संगीत जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है। वहीं उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि यह पूरे देश और पूरे संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

संगीतकार राशिद खान ने फिल्म जगत को कई हिट गाने दिए हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘जब वी मेट’ के लिए’ आओगे जब तुम’ बंदिश को अपनी आवाज से सजाया था, जो काफी पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ‘माय नेम इज खान’, ‘राज 3’ और ‘शादी में जरूर आना’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज से लोगों को कायल किया था।

Related posts

AAP पार्टी ने सुशिल रिंकू पर दोबारा दिखाया भरोसा, CM मान से आज मिलेंगे सांसद रिंकू

HMV की छात्रा हरमिलन बैंस ने एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड