
विधायक ने किया सिविल सर्जन दफ्तर का दौरा
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट ( जालंधर न्यूज़ ) : MLA visited civil surgeon office: आज विधायक रमन अरोड़ा ने सिविल सर्जन दफ्तर का अचानक दौरा किया। इस दौरान सिविल सर्जन जालंधर डाक्टर रमण शर्मा से मुलाकात कर शहर में सेहत विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस के साथ सिविल सर्जन जालंधर द्वारा इस महीने एक विशेष अभियान तहत लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। आज एंटी लारवा टीम द्वारा डा.आदित्य की देख-रेख में एक पेंटिंग बनाई गई। जिसका थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ था। विधायक रमन अरोड़ा ने इस अभियान की तारीफ की और वहां मौजूद स्टाफ की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि ऐसी एक्टिविटी आने वाले समय में भी जारी रखी जाए। इस दौरान डॉ रमन गुप्ता एस.एम.ओ, डाक्टर वरिंदर कौर, ए.सी.एस डाक्टर राकेश चोपड़ा डी.आई.ओ और दफ्तर का समूह स्टाफ उपस्थित था।