
मंत्री डॉ.इंदरबीर सिंह ने बताया :-जल सप्लाई और सिवरेज के सुधार पर ख़र्च होंगे तकरीबन 7.29 करोड़ रुपए
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर न्यूज़ ): Minister Dr.Inderbir Singh told :- About 7.29 crore rupees will be spent on improvement of water supply and sewerage : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जिस कारण राज्य भर में विकास कार्य किये जा रहे हैं। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से जालंधर शहर में जल सप्लाई, सिवरेज सिस्टम में सुधार करने और अन्य विकास कामों पर तकरीबन 7.29 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया गया है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने जालंधर में जल सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए डी आई के-7 जल सप्लाई लाईन प्रदान/बिछाने का काम किया जायेगा और साथ ही सलूइस वाल्व हौडीज़ का निर्माण, घर के कुनैकशन समेत फायर हाईड्रैंटस और इससे सम्बन्धित अन्य काम किये जाएंगे, जिस पर अंदाजऩ 6.34 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे। कैबिनेट मंत्री, डॉ. निज्जर ने बताया कि इसी तरह जालंधर के फिलौर में वार्ड नंबर 8 और 9 में जल सप्लाई की जी आई पाइप लाईन और सिवरेज लाईन बिछाने पर लगभग 26.93 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे।
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. निज्जर ने आगे बताया कि इसके इलावा जालंधर शहर में अलग-अलग पार्कों का विकास किया जायेगा और साथ ही नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर की तरफ से नगर सुधार ट्रस्ट के कामों और शहर की साफ़-सफ़ाई के कामों को निर्विघ्न चलाने के लिए अलग-अलग पदों की सेवाएं ली जाएंगी, जिन पर तकरीबन 68.29 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे।