मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को मिला पंजाब के सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का खिताब

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को इस साल हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा शिखर सम्मेलन-3 में पंजाब राज्य के ‘बेस्ट कॉलेज ऑफ पंजाब’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय गरिमा अवार्ड्स के नाम से हरियाणा-दिल्ली के एक स्वतंत्र और प्रसिद्ध एनजीओ समूह भगवती वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में देशभर के 100 चुनिंदा कॉलेजों के निदेशकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया गया था।

इस कार्यक्रम में मेहरचंद पॉलिटेक्निक को उसकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक, अनुसंधान और खेल उपलब्धियों के लिए चुना गया था। पूरे पंजाब में ‘सर्वश्रेष्ठ कॉलेज’ के रूप में चयनित होने के लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष जस्टिस एनके सूद एवं सेक्टर अरविन्द घई, अजय गोस्वामी एवं सदस्य कुन्दनलाल अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह को बधाई।

इससे पहले भी मेहरचंद पॉलिटेक्निक को एनआईटीआर चंडीगढ़ द्वारा 5 बार भारत के सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। कॉलेज को एनबीए से इलेक्ट्रिकल प्रोग्राम के लिए मान्यता भी प्राप्त हुई है और 29 अक्टूबर को कॉलेज ने 70 वर्ष पूरे होने पर अपनी प्लैटिनम जुबली सफलतापूर्वक मनाई। इस अवसर पर डाॅ. संजय बंसल, डाॅ. राजीव भाटिया, मिस्टर कश्मीर कुमार, मैडम मंजू, मैडम ऋचा अरोड़ा, तरलोक सिंह, सुधांसु नागपाल एवं प्रदीप कुमार उपस्थित थे।

Related posts

PCM SD कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अर्जित की ख्याति

इनोसेंट हार्ट्स के 51 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं व 10वीं के परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, देखें विषयवार परिणाम

HMV की बी.वॉक मेंटल हेल्थ काउंसलिंग Sem-3 की छात्राएं शीर्ष पर