मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को जल्द मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को केंद्रीय स्वायत्त संस्थान “राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़, जिसे ‘एनआईटीईआर’ के नाम से भी जाना जाता है द्वारा समग्र शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, अनुसंधान, प्लेसमेंट और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2024-25 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहले एनआईटीईआर चंडीगढ़ केवल उत्तर भारत क्षेत्र में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में से सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का चयन करता था,लेकिन 2023-24 से इस संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार देने का फैसला किया है।

वहीं प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि 2024-25 के लिए भारत के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में से राष्ट्रीय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक’ का खिताब जीतना संस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 7 सितंबर को दिया जाएगा। यह चंडीगढ़ में एनआईटीटीएआर के ऑडिटोरियम हॉल में उनके स्थापना दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा निदेशक पंजाब मोनीश कुमार आईएएस ने डॉ. जगरूप सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और कॉलेज के लिए बहुत गर्व की बात है।

वहीं डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के उपाध्यक्ष जस्टिस एनके सूद, उपाध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल, सचिव अरविंद घई, सचिव अजय गोस्वामी और डीएवी प्रबंधन के उच्च शिक्षा निदेशक शिवरमन गौड़ पूर्व आईएएस ने भी प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद स्टाफ और छात्रों के साथ एक जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को उत्तर भारत क्षेत्र से पांच बार एनआईटीटीएआर से पुरस्कार मिल चुका है और इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार 7 सितंबर को मिलने जा रहा है, जो पंजाब में पहली बार किसी पॉलिटेक्निक को मिलेगा।

Related posts

सीड इंडिया-नई दिल्ली सशक्तीकरण सत्र के माध्यम से उद्यमशीलता कौशल का हो रहा विकास

HMV में महारानी अहिल्या बाई होलकर को दी गई थियेट्रिकल श्रद्धांजलि

DAV कॉलेज में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन