मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को NITTAR द्वारा मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को चंडीगढ़ के केंद्रीय अनुसंधान संस्थान NITTAR द्वारा उसके 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर 2024-25 में उसके समग्र प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी, निदेशक एनआईटी हमीरपुर, डॉ. सतबीर सिंह कादियान, इंजीनियर-इन-चीफ हरियाणा, सिंचाई विभाग और प्रो. बीआर गुज्जर, निदेशक, NITTAR चंडीगढ़ से प्राप्त किया। उनके साथ फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय बंसल और वरिष्ठ कार्यशाला प्रशिक्षक दुर्गेश जांडी भी थे।

वहीं NITTAR ने भारत भर के 5000 से अधिक पॉलिटेक्निक संस्थानों में से तीन सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक कॉलेजों का चयन किया। मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के अलावा यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य पॉलिटेक्निक कॉलेज पोलाची, तमिलनाडु और जेएसएस पॉलिटेक्निक मैसूर थे।

प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक का दक्षिण भारत के दो पॉलिटेक्निक कॉलेजों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय स्टाफ व विद्यार्थियों की अथक मेहनत, डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति की अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी व उनके सभी उच्च पदाधिकारियों की प्रेरणा व आशीर्वाद के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव मैडम श्रुति सिंह आईएएस व निदेशक मुनीष कुमार आईएएस के पूर्व सहयोग को जाता है। इससे पहले कॉलेज को पांच बार उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन यह पहली बार है कि कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।

वहीं कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया। इस अवसर पर डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, मैडम मंजू मनचंदा, मैडम रिचा अरोड़ा, स. तरलोक सिंह, प्रिस मंडन, गौरव शर्मा, विक्रमजीत सिंह, सुशील कुमार व मैडम प्रीत कंवल उपस्थित थे।

Related posts

HMV में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित

HMV में Swami Shraddhanand की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

HMV को नेशनल एडुट्रस्ट आफ इंडिया द्वारा चेंज मेकर्स अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया