मानव सहयोग स्कूल ने अध्यापक वर्ग के लिए लगवाई कार्यशाला

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल ने आज अध्यापक वर्ग के लिए (फाइनेंशली लिटरेसी एंड यूज ऑफ़ इट्स टूल) से संबंधित कार्यशाला का आयोजन करवाया। इस कार्यशाला में नैंसी झा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सबका मार्गदर्शन किया। इस कार्यशाला में अध्यापक वर्ग को अपनी आय को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं से आर्थिक लाभ उठाते हुए भविष्य को सुरक्षित बनाने की तकनीक को बारीकी से समझाया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रजनी शर्मा जी ने रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि, इस कार्यशाला से अध्यापक वर्ग को आवश्यक लाभ होगा।

Related posts

DAV कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

HMV में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित

Mehr Chand Polytechnic College में एनएसएस का भव्य वृक्षारोपण अभियान