मेहर चंद पॉलिटेक्निक में हुआ महात्मा हंसराज टेक्निकल फेस्टिवल का आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/विज्ञान और तकनीक/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा महात्मा हंसराज टेक्निकल फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल एवं प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। इसका उद्घाटन प्रो. कुलदीप सिंह नागला, एनआईटी जालंधर ने किया। इस आयोजन में निशात गंगवानी, सुखजिंदर अटवाल, बलबीर टांडा ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। वहीं इस मौके पर प्राचार्य डॉ जगरूप सिंह एवं विभागाध्यक्षों ने आए हुए अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

https://www.facebook.com/people/Doaba-Newsline/100091363683300/

इस प्रदर्शनी में लगभग 100 वर्किंग और स्टिल मॉडल प्रस्तुत किए गये, जिन्हें काफी सराहा गया। इनमें विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए उन मॉडलों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया, जिन्होंने साइंस सिटी टेक फेस्ट व अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीते थे। केएस नागाला जी ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले मॉडलों की प्रदर्शनी देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। हमें गर्व है कि एक पॉलिटेक्निक भी वही काम कर रहा है जो एक टॉप क्लास इंजीनियरिंग कॉलेज करता है। इसके लिए प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह और स्टाफ बधाई के पात्र हैं और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र इन परियोजनाओं पर ओर अधिक काम करना चाहते हैं, उन्हें वे पूरा समर्थन देंगे और पेटेंट दाखिल करने में भी मदद करेंगे।

इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी और स्टाफ भी पहुंचे। प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह एवं विभागाध्यक्षों ने मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह एवं दोशाला भेंट कर सम्मानित किया। इस प्रदर्शनी को 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा। इस टेक्नो मेले में डाॅ. राजीव भाटिया, डॉ. संजय बंसल, कश्मीर कुमार, मैडम ऋचा अरोड़ा, प्रिंस मदान, तरलोक सिंह और हीरा महाजन भी शामिल हुए।

Related posts

PCM SD कॉलेज की छात्राओं ने “30 दिवसीय पर्यावरण चुनौती” को सफलतापूर्वक किया पूरा

HMV ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

KMV ने “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा” विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन