
सलमान खान के बाद अमिताभ बच्चन की बढ़ाई गई सुरक्षा
NEWS 360 BROADCAST
Maharashtra government swung into action, increased security of Amitabh Bachchan after Salman Khan कुछ महीने पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की और से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस हरकत में आ गई है। सुपरस्टार्स की लगातार सुरक्षा बढ़ाई जा रही हैं। हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरह से Y+ सुरक्षा दी गई है। वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के बाद फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को भी बढ़ाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि कि बिग बी को X ग्रेड की सुरक्षा दी गई है।
बता दें कि X ग्रेड की सुरक्षा में दो सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं। इनमें से एक पीएसओ होता है। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर की सुरक्षा में अब तीन पुलिसवाले अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे। पहले अमिताभ बच्चन की सुरक्षा मुंबई पुलिस कर रही थी। वहीं सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है, जिसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं। यानी अब सलमान के साथ हर समय 11 जवान उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहेंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। सलमान खान को हाल ही Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली। वहीं अब अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी को भी बढ़ाया गया है। बिग बी के अलावा अक्षय कुमार और अनुपम खेर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इन तीनों को ही महाराष्ट्र सरकार की तरफ से x ग्रेड की सुरक्षा दी गई।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद से ही सलमान ने न सिर्फ अपनी सिक्योरिटी बढ़ा ली थी, बल्कि अपनी गाड़ी भी अपग्रेड करवा ली थी। पहले मुंबई पुलिस की ओर से भाईजान को सुरक्षा मिल रही थी। इसे अब और बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने अब सलमान को Y+ सिक्योरिटी दे दी है।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या की गई है तभी से महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स की सुरक्षा में बढ़ोत्ती कर दी है। वहीं सलमान खान की सिक्योरिटी भी इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि मुंबई पुलिस को पिछले काफी वक्त से लगातार एक्टर को जान से मारने की धमकी के बारे में जानकारी मिल रही थी।