LUDHIANA: निगम के 7 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, करोड़ों के घोटाले का लगा आरोप

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (लुधियाना/क्राइम)

पंजाब के लुधियाना में देर रात पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई करते हुए नगर निगम के 7 कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल इन कर्मचारियों पर आरोप लगा है कि इन्होंने बोगस बैंक खातों में 1.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। इन्होंने 44 कर्मचारियों के स्टैंप-पेपर के जाली बिल पास किए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि इन 7 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

जिन कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उनके सैनिटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रमेश कुमार सफाई सेवक, मिंटू कुमार सफाई सेवक, हेम राज अमला क्लर्क, हर्ष ग्रोवर अमला क्लर्क, मनीष मल्होत्रा अमला क्लर्क, कमल कुमार सफाई सेवक शामिल है। बता दें कि आरोपी राजेश कुमार अमला क्लर्क से अब प्रमोट होकर सैनिटरी इंस्पेक्टर बन चुका है। इन दोषी कर्मचारियों के आलावा 12 अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस भेजा गया है। इन कर्मचारियों ने फर्जी सफाई कर्मचारी बताकर प्राइवेट लोगों के खाते में रुपए ट्रांसफर करवाए थे।

वहीं अब जांच में सामने आया कि गबन के मामले में दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ हुई लग रही है। घोटाले के समय रहे मैडिकल अफसर को भी जांच के घेरे में ले लिया गया है। उधर, निगम कमिश्नर संदीप ऋषी ने इस मामले में बाहर से आडिट करवाने की बात भी की है। उन्होंने कहा कि जिनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

Related posts

Jalandhar: मकसूदां मंडी फायरिंग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 आरोपी, अवैध हथियार बरामद

साहनेवाल स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉकेज खत्म, फिर से शुरू हुई रद्द ट्रेनों की आवाजाही

जालंधर में लूट की घटना को अंजाम देते लुटेरों को लोगों ने पीछा कर पकड़ा, जमकर की धुनाई