Ludhiana: नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान, परिवार ने जताया हत्या का शक

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (लुधियाना/क्राइम)

जालंधर: लुधियाना के ईसा नगरी पुली के पास एक सनसनी खेस मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एक युवक का शव ईस्सा नगरी जिम वाली गली में पड़ा मिला है। आशंका यह जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि मृतक के परिजनों को शक है कि उनके बेटे को नशा देकर मारा गया है। मृतक की पहचान दीपक धालीवाल निवासी खुड्ड मोहल्ला के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना पाकर थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर नशा तस्कर की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आज सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

वहीं जानकारी देते हुए मृतक के भाई करण ने बताया कि रात लगभग साढ़े आठ बजे एक युवक ने आकर उन्हें सूचना दी कि उसका भाई दीपक ईसा नगरी पुली के पास जिम वाली गली में गिरा पड़ा है। जिसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचे और भाई को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करन का कहना है कि जिस गली में भाई गिरा पड़ा मिला उस गली में एक नशा तस्कर रहता है। उन्हें शक है कि उसी ने ही उसके भाई को वहां बुलाया था। उसके भाई की जेब से मोबाइल और पैसे भी गायब थे।

Related posts

भार्गव कैंप महिला मारपीट मामला: एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महिला आयोग ने CP से मांगा जवाब

क्राइम ब्रांच जालंधर ने गिरफ्तार किये 2 ड्रग तस्कर, 1 किलो 400 ग्राम अफीम और लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एंटी-ड्रग कैंपेन के तहत अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया कासो ऑपरेशन