लुधियाना उपचुनाव विजेता संजीव अरोड़ा ने बतौर विधायक ली शपथ, चंडीगढ़ विधानसभा में मौजूद रही पंजाब की लीडरशिप

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

लुधियाना: पंजाब के जालंधर में बीते दिनों हुए उपचुनावों के नतीजों में विजेता रहे आम आदमी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ में स्थित विधानसभा में सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में बतौर विधायक शपथ ली। इस दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने संजीव अरोड़ा को शपथ दिलवाई।

वहीं शपथ ग्रहण करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा- मैं संजीव अरोड़ा जो पंजाब विधान सभा के लिए मैंबर चुना गया हूं। सच्चे दिल से प्रतिज्ञा करता हूं कि जो कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को बरकरार रखूंगा। जिस कर्तव्य को मैं संभालने वाला हूं उसे वफादारी से निभाऊंगा।

वहीं शपथ ग्रहण करने के बाद संजीव अरोड़ा ने स्पीकर संधवा, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और मनीष सिसोदिया से हाथ मिलाया।

लुधियाना उपचुनाव के नतीजे घोषित, AAP ने लहराया जीत का परचम

पंजाब के लुधियाना में हुए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कुल 35,179 वोट हासिल कर शानदार जीत हासिल की है। आप उमीदवार संजय अरोड़ा ने भारत भूषण आशु को पीछे छोड़ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। संजय अरोड़ा ने 10,637 वोटों की बढ़त से कांग्रेस के आशु को हराया है।

10,637 वोटों की बढ़त से विजेता रहे AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा

वहीं आप की इस जीत के मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों की जीत है।

Related posts

लुधियाना उपचुनाव के नतीजे आने के बाद भारत भूषण आशु ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के EX सीएम रूपाणी के निधन पर ट्वीट कर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

लुधियाना: विजिलेंस के सामने अब पेश नहीं होंगे आशू, समन भेजने वाला SSP सस्पेंड