
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के खिलाफ जारी हो सकता है लुकआउट सर्कुलर
NEWS360BROADCAST
आज रविवार को सीबीआई दवारा खबर आई, के दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 13 अन्य लोगों के खिलाफ जल्द ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा सकता है। लकिन इससे पहले ये खबर आई थी कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में सिसोदिया व बाकी आरोपियों के खिलाफ सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जा सकती है।
यह खबर आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया। सिसोदिया ने लिखा- आपकी सारी रेड फेल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेराफेरी नहीं मिली, अब आपने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है कि सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं क्या मिल नहीं रहा?
क्या होता है लुकआउट सर्कुल।, और क्यों जारी किया जाता है?
लुकआउट एक सर्कुलर है जो जांच कर रहे अधिकारियों की तरफ से जारी किया जाता है। यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि जिसके खिलाफ जांच चल रही है वह व्यक्ति देश से भाग न जाए। हाल ही में कोलकाता पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता नुपूर शर्मा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
क्या वोले केजरीवाल CBI-एड की रैड को लेकर
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- ऐसे समय में जब आम आदमी महंगाई के खिलाफ लड़ रहा है, करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोजगारी और महंगाई से लड़ना चाहिए। बजाय इसके हर सुबह वे CBI-ED का यह खेल शुरू करते हैं। ऐसे कैसे देश आगे बढ़ेगा?