PCM SD कॉलेज में वेरियस टीचिंग एप्रोचेज पर लेक्चर का हुआ आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन में बी.ए.बी.एड. डिपार्टमेंट द्वारा “वेरियस टीचिंग एप्रोचेज” विषय पर लेक्चर का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को अध्यापन कार्य दौरान प्रयोग की जाने वाली शिक्षण पद्धतियों का ज्ञान देना था। वर्तमान समय में कई स्कूलों में कई नई शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग किया जा रहा है। इनका ज्ञान होना शिक्षकों के लिए अनिवार्य है ताकि वो इनके माध्यम से शिक्षण कार्य को रचनात्मक बना सकें। छात्राओं के लिए यह सत्र ज्ञानवर्धक रहा।

वहीं अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों के सर्वांगनिक विकास के लिए इस तरह की गतिविधि का आयोजन करने पर डिपार्टमेंट के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

DAV कॉलेज के 90वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल ने 160 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व

HMV में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन