
भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर फंसे हजारों वाहन
मंड़ी: हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पंडोह के पास भूस्खलन के कारण मंडी और कुल्लू के बीच चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
जानकारी मुताबिक भूस्खलन के कारण कुल्लू की ओर से मंडी आने वाले या बाजार की ओर से कुल्लू जाने वाले वाहन दोनों ओर से फंसे हुए हैं। सोमवार शाम से बारिश हो रही है जिससे भूस्खलन हुआ लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यातायात के लिए राजमार्ग को बहाल करने के लिए अपने कर्मियों और मशीनरी को लगाया है। मलबे के रास्ते में आने से हाईवे बंद हुआ है। मलबा हटाया जा रहा है।
TAGS ChandigarhManaliHighwayHimachalPradeshLandslideMandiRainचंडीगढ़-मनाली हाईवेबारिशमंडीलैंडस्लाइडहिमाचल प्रदेश