
कलसी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार मनमोहन सिंह कलसी पंचतत्व में विलीन
जालंधर : शहर के जाने-माने उद्योगपति कलसी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार मनमोहन सिंह कलसी मंगलवार दिनांक 13 .09 .22 को अपने सांसारिक यात्रा पूरी करके पंचतत्व में विलीन हो गए। वह 80 वर्ष के थे। सरदार मनमोहन सिंह कलसी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से शहर,समाज और उद्योग जगत को काफी आहत पहुंची है। स्वर्गीय सरदार मनमोहन सिंह कलसी गुणों के धनी थे। स्वर्गीय सरदार मनमोहन सिंह कलसी विनम्र स्वभाव, हंसमुख,मिलन अनुसार और समाजिक कार्यों के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले शख्सियत थे। वह काफी धार्मिक और समाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े हुए थे ।
1947 में बंटवारे के बाद वह परिवार सहित यहां जालंधर में रहने लगे। रिहैबिलिटेशन के अधीन मिली फैक्ट्री मैं उन्होंने खेतवाड़ी और पंप का काम शुरू किया। 1960 में सरदार मनमोहन सिंह कलसी ने उच्च डिग्री हासिल कर अपने पिता स्वर्गीय सरदार मग्गर सिंह के साथ मिलकर काम करने लगे और 1964 में बस्ती बावा खेल में कलसी मेटल वर्क्स के नाम से कंपनी स्थापित की। उसके बाद उन्होंने भाई स्वर्गीय सरदार सुरेंद्र सिंह कलसी, सरदार कुलवंत सिंह कलसी व सरदार राजिंदर पाल सिंह कलसी की मदद से पंप बनाने की दुनिया में असीम सफलता हासिल की। उन्होंने अच्छी गुणवत्ता वाले पंप बनाकर देश और विदेश में कलसी पंप का परचम फैलाकर ग्रीन रेवोलुशन में प्रशंसनीय योगदान दिया ।आज कलसी ग्रुप को कौन नहीं जानता। अब कलसी ग्रुप मैं असंख्य लोग रोजगार पाकर एक अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। स्वर्गीय सरदार मनमोहन सिंह कलसी की अंतिम यात्रा पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 360 मीडिया परिवार स्वर्गीय सरदार मनमोहन सिंह कलसी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है और भगवान से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे ।