
राहुल गांधी की फगवाड़ा में भारत जोड़ो यात्रा आज, अगला पड़ाव जालंधर
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): Join India tour of Rahul Gandhi in Phagwara today, next stop Jalandhar : राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को नई ऊर्जा देने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब भ्रमण पर है एवं विभिन्न नगरों में कांग्रेस कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं। भारत छोड़ो यात्रा माघी के दिन फगवाड़ा में प्रवेश कर चुकी है एवं फगवाड़ा नगर में 8 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर राहुल गांधी राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। राहुल गांधी फगवाड़ा में पैदल यात्रा के पश्चात स्थानीय रेसार्ट में बने कैंप में ठहरेंगे एवं रविवार की सुबह जालंधर महानगर के लिए भारत जोड़ो यात्रा आरंभ होगी।