JALANDHAR: मिक्सर ट्रक की चपेट में आई महिला, मौत

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: महानगर के लम्मा पिंड चौक के पास एक मिक्चर ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार महिला अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक करवाने जा रही थी। लेकिन जब वह लम्मा पिंड चौक पर पहुंची तो वहां वह एक्सीडेंट का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद महिला को तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान नूरपुर कॉलोनी की रहने वाली अनीता देवी पत्नी संजय के रूप में हुई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त आरोपी ट्रक चालक काफी तेज रफ्तार में था। जिसके कारण ये हादसा हुआ।

घटना की सूचना पाकर रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जालंधर के सिविल अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने 69वें जिला खेल टूर्नामेंट 2025-2026 में किया शानदार प्रदर्शन

PCMSD कॉलेज ने डिजिटल लाइब्रेरी संसाधनों पर एक जानकारीपूर्ण सत्र का किया आयोजन

HMV की बॉटनी विभागाध्यक्षा को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान की प्राप्ति हेतु संस्था में विशिष्ट प्रार्थना सभा का आयोजन