
जालंधर देहात पुलिस ने विभिन्न मामलों के फरार आरोपी को लोहियां से किया गिरफ्तार
NEWS360BROADCAST
जालंधर:Jalandhar Dehat police party arrested absconding accused in various cases:जिला जालंधर के थाना लोहियां और डिवीजन शाहकोट जालंधर ग्रामीण की पुलिस पार्टी ने विभिन्न मामलों में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14.09.2023 को एसआई गोविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ केस नंबर 48 दिनांक 17-04-2021 को कई मामलों में पुलिस थाना लोहियां में से फरार चल रहे दोषी बलविंदर सिंह उर्फ जबरी उर्फ रमन पुत्र फुम्मन सिंह निवासी चक बंडाला थाना लोहियां से गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में आरोपी को दिनांक 15.09.2023 को पुलिस द्वारा 13 दिन का रिमांड प्राप्त हुआ है तथा आज दिनांक 16.09.2023 को पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बलविन्दर सिंह उर्फ जबरी उर्फ रमन पुत्र फुम्मन सिंह निवासी चक बंडाला थाना लोहियां को एएसआई भजन सिंह थाना लोहियां ने मुकदमा संख्या 123 दिनांक 02.09.2022 को थाना लोहियां में गिरफ्तार किया गया है।