
जे.एल.पी.एल “गाउँदा पंजाब” को पंजाब में उभरते कलाकारों की तलाश
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर,एंटरटेनमेंट) J.LPL “Gaina Punjab” looking for budding artistes in Punjabजालंधर के प्रेस क्लब में आज जे.एल. प्रोडक्शन के निर्देशक मेहताब चौहान और जरनैल घुमान द्वारा पंजाब के गायकों, गीतकारों और संगीत निर्देशकों की कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए “जे.एल.पी.एल “गाउँदा पंजाब” इक पिंड -इक कलाकार” कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
जे.एल प्रोडक्शन की तरफ से “गाउँदा पंजाब” कार्यक्रम चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के 23 जिलों से प्रतिभाशाली उभरते गायकों, लेखकों और संगीतकारों तक पहुंचने का प्रयास करेगा। जालंधर मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी कि पंजाब के कोने-कोने से प्रतिभाओं को इस मंच तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालयों । कॉलेजों ,स्कूलों और सोशल क्लब आदि से जमीनी स्तर पर ऑडिशन लिए जाएंगे। जे.एल प्रोडक्शन की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतियोगियों की आयु सीमा 15 वर्ष से 35 वर्ष रखी गई है। इसका पहला ऑडिशन 17 जनवरी 2023 को जालंधर के सिटी इंस्टिट्यूट में रखा गया है,इसके अलावा पंजाब के अलग-अलग जिलों में जैसे की 19 जनवरी अमृतसर, 21 जनवरी बठिंडा ,23 जनवरी लुधियाना,25 जनवरी पटियाला और 27 जनवरी को मोहाली में ऑडिशन करवाया जा रहा है। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जगह और समय की पूरी जानकारी हमारे सोशल मीडिया चैनल्स पर दी जा चुकी है। प्रतिभागी www.gaundapunja। live पोर्टल पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
जे.एल.पी.एल.”गाउँदा पंजाब” के कुल 26 शो आयोजित किए जाएंगे। जिसमें लगभग 600 उभरते गायकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। शो के मुख्य कलाकारों को जे.एल.पी.एल “गाउँदा पंजाब” टीम द्वारा लाइव प्रदर्शन और स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए तैयार किया जाएगा।
जे.एल प्रोडक्शन द्वारा इन सभी कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। शो के पहले नंबर के विजेता गायक को ₹200000 इनामी राशि, दूसरे नंबर के विजेता को ₹75000 और तीसरे नंबर के विजेता को ₹50000 इनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट गीतकार को ₹100000 और वेस्ट संगीत निर्देशक को ₹100000 इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। इस शो का प्रसारण भारत में बल्ले -बल्ले टीवी और दा अनम्यूट पर प्रसारित किया जाएगा। विदेशों में रह रहे दर्शकों के लिए इसका सप्ताहिक प्रसारण जस्ट पंजाबी टीवी पर भी किया जाएगा। जे.एल.पी.एल “गाउँदा पंजाब” ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रसारित होगा और कार्यक्रम को सोशल मीडिया हैंडल जे एल रिकॉर्ड पर यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
जे.एल प्रोडक्शन के निर्देशक और शो के क्रिएटिव हेड जनरल सिंह घुमान ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब के हर कोने से समृद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रतिभाओं को सामने लाना है जो कलाकार इस योग्य है बस यही,सही मायने में उन्हें मंच देना चाहते हैं निर्देशक मेहताब चौहान ने कहा गाउँदा पंजाब” एक ऐसा मंच है जो पंजाबी गायकों और संगीतकारों को दुनियाभर के दर्शकों से जोड़ने में मदद करेग।