INNOCENT हार्ट्स के विद्यार्थियों ने चार साहिबजादों की शहादत को किया याद

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर के इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शहीदी दिवस को समर्पित प्रार्थना सभा में सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों को याद किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए व्याख्यान और कविताएं प्रस्तुत की गईं। एक विद्यार्थी द्वारा पोष महीने के इतिहास से परिचित कराया गया। कुछ विद्यार्थियों ने साहिबजादों के बुलंद हौसलों और बहादुरी का वर्णन करने वाली वीर रस से भरपूर जोशीली कविताएं गाकर उन्हें याद किया।

इन गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि दशम गुरु जी के चारों साहिबजादों ने कैसे धर्म की खातिर छोटी सी उम्र में ही अपनी जान कुर्बान कर दी। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म की खातिर किस तरह अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, इसलिए सिक्ख इतिहास में गुरु जी को सरबंसदानी के नाम से भी याद किया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा दसवें गुरु जी के परिवार की शहादत को कोटि-कोटि नमन किया गया।

Related posts

HMV कॉलेज में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन

PCMSD कॉलेज ने “ड्रग्स को ना कहें- ज़िंदगी को हाँ कहें” पर पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन किया ऑर्गनाइज़

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में हेल्थ एंड वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अवेयरनेस कार्यक्रम