बस में सफर करने वालों के लिए अहम खबर, 3 दिन तक सरकारी बसों का रहेगा चक्का जाम

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: अगर आप भी अगले दो दिनों तक बस यात्रा की योजना बना रहे हैं तो अभी उसे स्थगित कर दें, वरना आपको यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार 6,7 और 8 को पंजाब में सरकारी बसें नहीं चलेंगी। बता दें कि 3 दिन 6, 7 और 8 जनवरी को राज्य में पी.आर.टी.सी. व पनबस की बसों का चक्का जाम रहेगा , क्योंकि अपनी मांगों को लेकर पी.आर.टी.सी. और पनबस कर्मचारी यूनियन ने चंडीगढ़ में CM आवास के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसके चलते 3 दिन तक सरकारी बसों में सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को इन 3 दिनों तक प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ेगा।

जालंधर में भी हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने इक्कठे होकर बसों का चक्का जाम किया। इस दौरान उन्होंने बसों को डिपों में खड़ा रख कर सारा काम काज थप रखा। जालंधर बस अड्डे से पनबस और पीआरटीसी की कोई बस भी आज किसी रूट पर नहीं चली। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। कच्चे कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द उन्हें कच्चे से पक्का कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार पहले भी वे अपनी ये मांग कई मंत्रियों के सामने रख चुके हैं लेकिन आश्वासन और झूठे वादों के शिव उन्हें कुछ हाथ नहीं आया।

कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर संघर्ष कर रही पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका मुलाजिम यूनियन ने पंजाब भर के मंत्रियों को मांग पत्र सौंप कर ठेका मुलाजिमों को पक्का करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसी कड़ी के तहत पिछले महीने जालंधर डिपो 1 और 2 के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत और अन्य कई विधायकों से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उस समय यूनियन पदाधिकारियों ने महिंदर भगत को मांग पत्र सौंपा और यूनियन की मांगों से अवगत कराया था।

बता दें कि मंत्रियों व विधायकों को मांग पत्र सौंपने के बाद बीते दिनों यूनियन ने उन्हें स्थानीय बस स्टैंड पर संबोधित भी किया। आज हड़ताल के पहले दिन चन्नण सिंह चन्ना ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने में हो रही देरी के कारण यूनियन संघर्ष का बिगुल बजाने पर मजबूर हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मांगों को लेकर मंत्रियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। अधिकारी कई बार उनकी मांगों को पूरा करने का वादा कर चुके हैं लेकिन सब कुछ टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र कोई समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

इसी कड़ी के तहत 6, 7 और 8 जनवरी को पूरे प्रदेश में सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा और CM आवास के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 3 दिवसीय चक्का जाम के दौरान कर्मचारी काम नहीं करेंगे और जिला स्तर पर बड़े प्रदर्शन किये जायेंगे। इसके तहत बस स्टैंड को बंद करने की भी योजना बनाई जाएगी और निजी बसों को बस स्टैंड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि तीन दिवसीय धरना के दौरान वरिष्ठ मंत्रियों के घरों के सामने पुतला भी फूंका जायेगा।

Related posts

APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स ने BA sem-4 के छात्रों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का मनाया गया जश्न

PCMSD महिला महाविद्यालय में मनाया गया करवाचौथ उत्सव

HMV कॉलेज की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में पाई सेकंड पोजीशन