HMV की बी. वॉक (जर्नलिज्म एंड मीडिया) की छात्राओं ने हासिल की यूनिवर्सिटी पोजीशनें

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी. वोकेशनल जर्नलिज्म एंड मीडिया सेमेस्टर 2 और 4 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशनें प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। सेमेस्टर 2 में सम्पिता ने 8.46 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान, शाहिश्ता अली ने 8.17 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान, सेमेस्टर 4 में परमप्रीत कौर ने 7.99 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान और मानसी ने 7.81 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा और सहायक प्रो. ज्योति सहगल और गायत्री भी उपस्थित थीं।

Related posts

HMV में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स और फ्यूचर टेक्नोलॉजीज पर प्रेरक कार्यशाला

HMV में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित

HMV में Swami Shraddhanand की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई