HMV की छात्रा ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में मारी बाजी

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की एमएससी फिजिक्स सेमेस्टर 2 की छात्रा राजदीप ने जीएनडीयू यूनिवर्सिटी परीक्षा में सर्वोच्च 8.91 सीजीपीए प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इस उपलब्धि के लिए फैकल्टी सदस्यों और छात्राओं को बधाई दी, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाती है।

वहीं उन्होंने छात्राओं को इसी तरह सफलता प्राप्ति के लिए प्रयास करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. सलोनी शर्मा, डॉ. सुशील कुमार व डॉ. सिम्मी भी उपस्थित थे।

Related posts

इनोसेंट हार्टस स्कूल लोहारां में SDG-13 ‘क्लाइमेट एक्शन’ पर प्रिस्मोरा 2026 थीम के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी

HMV कॉलेजिएट स्कूल में ‘उड़ान एक नई दिशा का आरंभ’ का आयोजन

DAV कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रेडियो मिर्ची 98.3 FM के विज़िट के साथ मनाया वर्ल्ड रेडियो डे