HMV की खिलाड़ी प्राची यादव को राष्ट्रपति से मिला प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की पैरा कैनोइंग की खिलाड़ी प्राची यादव ने राष्ट्रपति के हाथों प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह पुरस्कार प्राची के पूर्ण समर्पण, सर्वश्रेष्ठ कला और बेजोड़ खेल भावना का प्रतीक है। प्राची की इस उपलब्धि से गर्व से गदगद होते हुए प्राचार्या प्रो.डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्राची यादव को इस अविस्मरणीय पल के लिए बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि प्राची की प्राप्तियों ने न केवल उसका कद ऊंचा किया है बल्कि एचएमवी की चमक में भी निखार ला दिया है।

उन्होंने प्राची के समर्पण, दृढ़ता व अदमय भावना के लिए उसकी प्रशंसा की जिसके कारण प्राची अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाई। प्राची यादव ने हाल ही में एशियन पैरा गेम्स के 2023 चााइना में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी प्राची यादव की उपलब्धियों के लिए अपने फेसबुक पेज से उसे बधाई दी। एचएमवी परिवार को प्राची की उपलब्धि पर गर्व है।

पूरे एचएमवी परिवार ने प्राची को बधाई दी। प्राची यादव सभी युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। डीएवी कॉलेज मैनेजर समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी व चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद ने भी प्राची को शुभकामनाएं दी।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में इंटर-डिपार्टमेंट डिबेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

HMV में रेडक्रास सोसायटी की ओर से ब्रेस्ट फीडिंग एवं वैक्सीनेशन विषय पर सेमिनार आयोजित

इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों ने 69वें जोनल एथलेटिक मीट में हासिल की धमाकेदार जीत