HMV के अंग्रेजी (ऑनर्स) के छात्रों ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के प्रसिद्ध हंसराज महिला महाविद्यालय की बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है। संस्था की छात्रा नंदिनी ऋषि ने 80 अंक लेकर प्रथम स्थान एवं समृद्धि जैन ने 78 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. ममता भी उपस्थित थी।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के भावी शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की उपलब्धि हासिल की

HMV कॉलेज ने महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और HIV/AIDS पर आयोजित की जागरूकता वार्ता

DAV कॉलेज में कॉम फिएस्टा आयोजित, हरनाम और जानवी बने MR एवं MISS डीएवी