HMV कॉलेज की छात्रा ने अंग्रेज़ी विषय में उत्तीर्ण किया यूजीसी (नेट)

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय को अपनी पूर्व छात्रा शुचिता की उल्लेखनीय उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है, जिन्होंने अंग्रेज़ी विषय में यूजीसी परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज से अंग्रेज़ी में स्नातकोत्तर करने वाली शुचिता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, निरंतर परिश्रम और एचएमवी द्वारा प्रदान की गई मजबूत शैक्षणिक नींव उत्कृष्टता की राह प्रशस्त करती है।

कॉलेज की छात्रा को उसकी इस उपलब्धि पर एलएसी के चेयरमैन, जस्टिस (रिटा.) एन. के. सूद तथा आदरणीय प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने उनके कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता संस्थान के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

वहीं विभागाध्यक्षा डॉ. ममता ने भी शुचिता की लगन और मेहनत की प्रशंसा की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने शैक्षणिक सफर में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर डॉ. रमनीता सैनी शारदा, रितु बजाज, लवलीन, नीरज अग्रवाल, परमिंदर सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उपलब्धि हासिल करने वाली छात्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

PCMSD कॉलेज के म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट डिपार्टमेंट ने रखा एक्सटेंशन लेक्चर

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के मेंटल वेल बीइंग क्लब के विद्यार्थियों के लिए योग सत्र का आयोजन

APEEJAY कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में डॉ. सुनीत कौर और डॉ. अनुपम सूद को भावभीनी विदाई