न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन म्यूजिक विभाग द्वारा ‘आएं मनाएं बसंत’ उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में उस्ताद वजीर हुसैन खान साहब के शिष्य प्रसिद्ध सारंगी कलाकार उस्ताद गुलाम अली खान साहब तथा आल इंडिया रेडियो से मनजीत सिंह और कमलेश, अनहद स्टूडियो से सुखदीप, कुलविंदर, अनु, मनजीत, सुखप्रीत, लेखक अरिंदर सिंह, पंडित रमाकांत, कालेराम तथा तिलकराज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान कॉलेज प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी गणमान्य अतिथियों का ग्रीन प्लांटर भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए म्यूजिक विभाग की सराहना की तथा सभी को बसंत उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में संगीत केवल एक कला का रूप नहीं है बल्कि एक शक्तिशाली माध्यम है जो गहरे आध्यात्मिक संबंध बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को संगीत की गहराईयों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में म्यूजिक विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। उस्ताद गुलाम अली खान साहब न सारंगी की मधुर धुनों के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। दर्शकों ने खान साहब के मनमोहन प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। म्यूजिक विभाग के सदस्यों विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर, डॉ. गुंजन कपूर, दृष्टि, प्रद्युमन, सनी, जसमेल, नारायण (रिटा.) भी उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आशमीन कौर, रितु बजाज, डॉ. रमा शर्मा द्वारा किया गया। डॉ. प्रेम सागर ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। यह कार्यक्रम समृद्ध सांस्कृतिक उत्सव के रूप में अविस्मरणीय रहा।